Highlights

Featured post

What is Massage and Types of Massage in Hindi

What is Massage and Types of Massage in Hindi मसाज या मालिश क्या है मसाज शरीर के मसल्स वा जोड़ों के तनाव और दर्द को कम कर...

5 EASY HAIR CARE TIPS FOR PRE AND POST HOLI 2019 IN HINDI

एक ऐसा त्योहार जिसका हम साल भर इंतजार करते हैं, आखिरकार वह इंतजार खत्म हो ही गया। आप समझ ही गयें होंगे कि मेरा इशारा किस तरफ है। जी बिल्कुल सही, मैं बात कर रही हूँ, रंगबिरंगा, उत्साह से भरा, मस्ती से लबालब भाईचारे और स्नेह के प्रतीक होली की। जैसे ही इस रंगबिरंगे त्योहार को मनाने का ख्याल ज़हन में आता है, वैसे ही हमारे मन में स्किन व बालों से जुड़ी समस्याओं का ख्याल भी सताने लगता है, और यह होना स्वाभाविक भी है।
मैं यहाँ इस ब्लॉग के माध्यम से कुछ टिप्स को आप तक पहुँचाना चाहती हूँ, जिनको अपनाकर व उपयोग में लाकर आप सभी दोस्त चिंता मुक्त होकर होली को उसी हर्षोल्लास से मना सकेंगीं। तो चलिए दोस्तों बढ़ते हैं, सौंदर्य की राह में दो कदम और आगे।



HAIR CARE TIPS BEFORE HOLI 

  1. सुनिशिचत करें कि घर से बाहर निकलने से पहले आप अपने बालों में तेल लगा लें, ऐसा करके आप केमिकल युक्त रंगों और बालों के मध्य एक प्रोटेक्टिव लेयर का निर्माण करती हैं।
  2. तेल से धीरे-धीरे अपने स्कैल्प की मालिश करना एक अच्छा आइडिया है। आप अपनी पसंद के किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे नारियल, बादाम या ओलिव आदि।
  3. अपने बालों को खुला रखने का आपका आइडिया होली में गलत साबित हो सकता है।
  4. होली खेलने के दौरान, बालों को बांध के रखें या फिर स्कार्फ से ढ़ंग लें, ऐसा करके कुछ हद तक आप अपने बालों को रंगों और रंगों के केमिकल्स से बचा पायेंगीं। 
  5. होली के कुछ दिनों पहले से ही शेम्पू लगाने से परहेज कर लें, शेम्पू से बाल ड्राई हो जाते हैं और इन पर केमिकल्स का असर जल्दी होता है।

HAIR CARE TIPS AFTER HOLI 

  1. सबसे पहले तो तुरंत आप अपने बालों को सादे पानी से धो लें, आप माइल्ड शेम्पू और उसके बाद कंडीशनल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  2. बालों को धोने के बाद उन्हें सुखाकर कोई भी हेयर ऑयल लगा लें।
  3. मेथी को रात भर भिगोकर, सुबह उसका पेस्ट बनाकर उसका लेप हेयर मास्क की तरह करें। 15 मिनट बाद इसे माईल्ड शेम्पू से धो लें, इस तरह आप अपने बालों में रंगों के प्रभाव से होने वाले डेंड्रफ से बच सकती हैं।
  4. ओलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, हनी और दही को बराबर मात्रा में मिला लें और इस मिक्स को एक घंटे तक अपने बालों में लगा रहने दें, उसके बाद सादे पानी से धो लें ऐसा करने से आपके बाल स्मूथ, शायनी और सॉफ्ट हो जायेंगें।
  5. रंग आपके बालों के GROWTH को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप बालों के स्वस्थ विकास को बनाये रखने के लिए और दोमुहे सिरों वाले बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों को हल्के कटवा सकती हैं।
उम्मीद है, आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा, और मेरे द्वारा दिये गये टिप्स को अपनाकर इस बार की होली को चिंतामुक्त होकर मनायेंगें। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकानाएं।

Post a Comment