Highlights

Featured post

What is Massage and Types of Massage in Hindi

What is Massage and Types of Massage in Hindi मसाज या मालिश क्या है मसाज शरीर के मसल्स वा जोड़ों के तनाव और दर्द को कम कर...

EASY SKIN CARE TIPS BEFORE AND AFTER HOLI 2019 IN HINDI

HOLI बस अब आने ही वाली है, और हर किसी को इस त्योहार का इंतजार साल भर से रहता है, और हो भी क्यों ना। रंगों का यह त्योहार जहां एक ओर रोमांच और उत्साह पैदा करता है, वहीं दूसरी ओर रंगों के CHEMICALS से SKIN पर होने वाले HARMFUL EFFECTS की चिंता का कारण भी बनती है। इन सबके बावजूद, HOLI खेलने की सबकी आपनी-आपनी तैयारी होती ही है। तैयारी कितनी भी हो, सावधानी कितनी भी बरती गई हो, HOLI खेलने के हफ्तों बाद भी रंगों को छुड़ाते-छुड़ाते SKIN खराब हो ही जाती है।

HOLI 2019

HOLI खेलने के पहले और होली खेलने के बाद आप कुछ आसान TIPS को अपनाकर रंगों से होने वाले SKIN PROBLEMS को AVOID और कम कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों बढ़ते हैं, सौंदर्य की राह में दो कदम और आगे।

HOLI से पहले अपनी SKIN की देखभाल ऐसे करें

HOLI 2019

  1. होली खेलने से पहले WATERPROOF SUNSCREEN लगाने से आपके SKIN को धूप से और साथ ही साथ रंगों के CHEMICALS से होने वाला नुकसान कम होता है। (यहां एक बात बताना जरूरी है, 30 SPF के ऊपर का SUNSCREEN आपकी SKIN के लिए अच्छा रहेगा।)
  2. जितना हो सके SKIN FRIENDLY COLORS का ही इस्तेमाल करें और दूसरों को भी पहले से ही ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। SKIN FRIENDLY COLORS वास्तव में SKIN पर बुरा असर नहीं डालते हैं। हालांकि पूरी तरह ऐसा दूसरों से करवाना संभव नहीं है, फिर भी कुछ हद तक तो प्रयास किया जा सकता है।
  3. अपने SKIN पर MOISTURISERS या OIL या फिर PETROLEUM JELLY का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे रंग आपके skin पर चिपकेगा नहीं और धोने पर आसानी से निकल जायेगा।
  4. VEGETABLE OIL का प्रयोग होली खेलने के पहले कभी न करें, यह बात कम लोगों को ही पता है कि VEGETABLE OIL को आपका SKIN आसानी से ABSORB करता है। ऐसा करने पर OIL के साथ-साथ रंगों के CHEMICALS भी SKIN द्वारा ABSORB होकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  5. होली खेलने के पहले बादाम तेल का प्रयोग अपने पूरे शरीर पर करना लाभकारी होता है, एक तो यह VITAMIN-E से भरपूर है, दूसरा यह आपके SKIN और रंगों के बीच एक PROTECTIVE LAYER बनाकर आपके SKIN को रंगों से होने वाले नुकसान से और SKIN से चिपकने से बचाती है।
  6. बादाम तेल (ALMOND OIL) को अपने शरीर पर लगाने के साथ-साथ, अपने कान और कान के पीछे वाले भाग, उंगलियों व उंगलियों के छोर और उंगलियों के बीच वाले स्थान पर लगाना न भूलें।
  7. एक और बात का आपको खयाल रखना है, होली खेलने के बीच में ऊपर बताये गये किसी भी TIPS का इस्तेमाल न करें, इससे रंग आसानी से निकलने की बजाय आपके SKIN से चिपक जायेंगे।
  8. इस बात का ख्याल रखें कि, होली खेलते समय जितना हो सके आपने आपको धूप से बचाते रहना है।
  9. कोशिश करें कि FULL LENGTH वाले कपड़े पहनें, इससे होगा ये कि आपकी त्वचा कम से कम EXPOSED रहेगी।
  10. कोशिश करें कि HYDRATED रहें, दिनभर कुछ-न-कुछ पीते रहें, इसका कारण यह है कि DEHYDRATED SKIN पर SUNBURN का प्रभाव जल्दी होता है, और रंगों के नकारात्मक प्रभाव सामान्य से ज्यादा देखने को मिलते हैं।

HOLI से बाद अपनी SKIN की देखभाल के कुछ आसान तरीके

  1. चूँकि होली के रंग CHEMICALS से भरे होते हैं, और आपकी कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है, और इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कलर को निकालने के लिए आपको रगड़ना नहीं है, खासकर आपका FACE, जहां की SKIN आपके शरीर के बाकी भाग से ज्यादा SENSITIVE होती है।
  2. गर्म या कुनकुने पानी के बजाय ठंडे पानी से अपने चेहरे पर हल्की छींटे मारे इससे रंग आपके स्किन के PORES में नहीं घुसेंगें और जल्दी निकल जाएंगे।
  3. चेहरे को धोने के लिए MILD SOAP या फिर FOAM FACE WASH को प्राथमिकता दें, कोशिश करें कि इन्हें लगाने के आधे मिनट बाद ठंडे पानी से FACE WASH करें।
  4. नहाने के बाद COCONUT OIL या MOISTURISERS लगाएं।
  5. दही व शहद का NATURAL FACE PACK का उपयोग भी लाभकारी होता है, इसके अलावा आप पपीता व OLIVE OIL या फिर दही व हल्दी का FACE PACK का उपयोग भी कर सकते हैं।
  6. कुछ दिनों के लिए MAKEUP और SALON TREATMENT से दूर रहें, REGULARLY SUNSCREEN लगाना न भूलें। SCRUB का उपयोग लाभकारी होगा, जिससे आपके त्वचा के DEAD CELLS निकल जायेंगे।
  7. SKIN PROBLEMS की ज्यादा आशंका होने पर तुरंत अपने DERMATOLOGIST से सलाह आवश्य लें।
  8. चेहरे पर ICE CUBES का उपयोग, लाभकारी होता है, ऐसा करने से चेहरे की त्वचा को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही त्वचा के PORES सिकुडते हैं, जिससे अतिरिक्त DUST त्वचा में नहीं जा पाती।

आसान BEFORE और AFTER SKIN CARE TIPS को अपनाकर आने वाली HOLI 2019 को और मजेदार बनाएं।


    Post a Comment